देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली नेता ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों का एक शीर्ष नेता मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, पांच जून छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों का एक शीर्ष नेता मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर इस मुठभेड़ में मारा गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव तथा कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सलियों के एक शीर्ष नेता को मार गिराया है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। घटनास्थल से बरामद शव और वस्तुओं के संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिलने की भी जानकारी है।

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने 21 मई को राज्य के बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवराजू और 26 अन्य नक्सलियों को मार गिराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड