देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गरियाबंद, 12 मार्च छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र की है, जहां छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित खरीपठा गांव में नक्सलियों के एक समूह ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर धावा बोल दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी जबरन रामदेर (30) नामक ग्रामीण को पास के जंगल में ले गए। उन्होंने बताया कि युवक का शव आज सुबह गांव से लगभग सात किलोमीटर दूर जंगल में मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक पर्चा (पैम्फलेट) बरामद किया गया, जिसमें माओवादियों ने दावा किया कि ग्रामीण पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहा था।

अधिकारी ने इस व्यक्ति के पुलिस से जुड़े होने से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर