देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीजापुर में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण को मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 27 जनवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण को मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशामुंडी गांव में माओवादियों ने रविवार को ग्रामीण भदरू सोढ़ी (41) की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की शाम लगभग सात बजे माओवादी केशामुंडी गांव स्थित सोढ़ी के घर पहुंचे और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों को गांव रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें माओवादियों ने सोढ़ी पर गद्दारों का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने तथा पुलिस को पार्टी की सूचना देने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता से माओवादी संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही माओवादियों के मुख्य क्षेत्र में नए सुरक्षा शिविर के निर्माण से उनका आधार क्षेत्र सिमट रहा है। इससे माओवादी बौखला गए हैं और वह आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर अपना गुस्सा निकाल रहे है।

उन्होंने कहा कि माओवादी कभी गद्दारी, कभी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भय का माहौल बनाने के लिए आम लोगों की हत्या कर रहे हैं।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस