देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पति ने कार में किया विस्फोट, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पति ने उसके कथित प्रेमी को डराने के लिए कार में विस्फोट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

दुर्ग, 29 जनवरी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पति ने उसके कथित प्रेमी को डराने के लिए कार में विस्फोट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पति ने कार में विस्फोट करने के लिए यूट्यूब देखकर बच्चों के खिलौने वाले रिमोट और पटाखों का इस्तेमाल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में मंगलवार को रियल स्टेट कारोबारी संजय बुंदेला की कार को बम से क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने देवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भिलाई के रहने वाले संजय बुंदेला ने सुपेला थाने को सूचना दी कि शहर के इंदू आईटीआई के करीब उसका कार्यालय है।

अधिकारियों के मुताबिक, संजय ने बताया कि कार्यालय के सामने उसकी डस्टर कार खड़ी थी, जिसमें शाम लगभग छह बजे विस्फोट हुआ और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुंदेला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में जानकारी एकत्र की।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान संदिग्ध का हुलिया बुंदेला के कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रबंधक के पति देवेंद्र सिंह से मिलता जुलता पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र सिंह से पूछताछ की और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे बुंदेला और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर संदेह था तथा इस संदेह की पुष्टि करने के लिए देवेंद्र ने अपनी पत्नी के फोन पर एक ऐप डाउनलोड भी किया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब देवेंद्र को अपनी पत्नी और बुंदेला के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई तब उसने बुंदेला को डराने के लिए उसकी कार में विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र पेशे से इंजीनियर है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज