देश की खबरें | छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर में विस्फोट में मारे गए आईटीबीपी के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 20 अक्टूबर छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा रायपुर के बाहरी इलाके में माना कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की चौथी बटालियन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थे।

नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बनाई गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के जवान अमर पंवार और के. राजेश शहीद हो गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शहीद हुए जवानों की उम्र 36 वर्ष थी और वे 53वीं बटालियन के जवान थे।

वर्मा ने कहा, ‘‘हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनकी संख्या में कमी आई है। राज्य सरकार राज्य को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है।’’

पंवार महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले थे और राजेश आंध्र प्रदेश के कडप्पा के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान