देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पेंड्रा, 16 जून छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझगवां गांव के करीब एक कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल में सवार चार लोग गंगाराम गंधर्व (25), रामावतार गोंड (30), भूपेंद्र गोंड (28) और महिला शानू केंवट (22) की मौत हो गई तथा कार चालक स्नेहिल गुप्ता घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को गंगाराम, रामावतार, भूपेंद्र और शानू, गंगाराम का जन्मदिन मनाने करीब के गांव गए थे। जब वे दो मोटरसाइकिल में सवार होकर पेंड्रा की ओर लौट रहे थे तब मझगांव के करीब तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और एक पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंगाराम, रामावतार और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा शानू और कार चालक स्नेहिल घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान शानू ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल स्नेहिल का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि कार चालक स्नेहिल नशे में वाहन चला रहा था इसलिए यह घटना हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू