देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कांकेर में सड़क दुर्घटना में दो युवतियों समेत पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की चपेट में आने से मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवतियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कांकेर, 27 दिसंबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की चपेट में आने से मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवतियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत खंडी नदी के करीब एक स्कॉर्पियो वाहन ने दो मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवतियों कामती कावड़े, प्रियंका निषाद और तीन युवकों सेवन कुमार, चोकेश्वर प्रजापति और एक अन्य की मौत हो गई। सभी मृतकों की उम्र लगभग 21 से 22 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर जा रहा एसयूवी आज जब खंडी नदी के करीब पहुंचा तब उसने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब दुर्घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम को रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में घायल युवक की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एसयूवी के चालक को पकड़ लिया है। जब यह दुर्घटना हुई तब वाहन चालक शराब के नशे में था तथा तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट