देश की खबरें | छत्तीसगढ़: पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने चार इनामी समेत पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर, 10 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने चार इनामी समेत पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले में बुधवार को माड़ डिवीजन के कमांडर पांडू उर्फ सोनू, डिप्टी कमाण्डर मंगू पोटाम (30), डिप्टी कमांडर लोकेश हेमला (30), माड़ डिवीजन संचार दल के सदस्य आयतु कोडेम (29) और मिलिशिया सदस्य आयतु हपका (37) ने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली पांडू के सिर पर आठ लाख रुपए का, मंगू पोटाम पर तीन लाख रूपए का, लोकेश हेमला और आयतु कोडेम पर एक लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, हत्या और हत्या का प्रयास समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए 10-10 हजार रुपए प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेचापाल से रेंज कमेटी अध्यक्ष बेचापाल सुदरू कुंजाम (50) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में आज गंगालूर थाना क्षेत्र में मिलिशिया सदस्य मंगू पूनेम (22)को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\