देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरबा में सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोरबा, दो जुलाई छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि पहला हादसा दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक नवनिर्मित पुल पर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि हुआ।

उन्होंने बताया कि पुल पर तेज गति से आ रही एक कार एक गाय से टकराने और एक भारी वाहन से भिड़ंत के बाद पलट गयी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान यश गोयल (28), रुपेश गोयल (28) और दीपक सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ये सभी कोरबा शहर से दर्री जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में गाय की भी मौत हो गयी।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह पाली-बिलासपुर रोड पर भारी वाहनों के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

दोनों दुर्घटनाओं के संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\