छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन के बाद पहली यात्री रेलगाड़ी रायपुर स्टेशन पहुंची

इस रेलगाड़ी में अन्य यात्रियों के साथ नई दिल्ली से आए एम पी सिंह :56 वर्ष: भी शामिल थे। सिंह अपने परिवार के साथ दो महीने पहले एक शादी में शामिल होने नई दिल्ली गए थे। उसी दौरान देश में लॉकडाउन लागू हुआ और पूरा परिवार परेशान हो गया।

जमात

लॉकडाउन के बाद पहली यात्री रेलगाड़ी आज, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेशन पहुंची। मंगलवार को नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए निकली राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 10 बज कर 20 मिनट पर रायपुर पहुंचना था। लेकिन वह अपने निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंच गई। लॉकडाउन के बाद शुरू की गई यात्री गाडियों में छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली यह पहली गाड़ी है।

इस रेलगाड़ी में अन्य यात्रियों के साथ नई दिल्ली से आए एम पी सिंह :56 वर्ष: भी शामिल थे। सिंह अपने परिवार के साथ दो महीने पहले एक शादी में शामिल होने नई दिल्ली गए थे। उसी दौरान देश में लॉकडाउन लागू हुआ और पूरा परिवार परेशान हो गया।

रायपुर की कंचनगंगा कालोनी निवासी सिंह बताते हैं कि नई दिल्ली से 24 मार्च को रायपुर के लिए वापसी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं रूकना पड़ गया।

सिंह और उनका परिवार दो महीने बेटे के साथ ही रहे, जो एक बैंक में काम करता है ओर नोएडा में रहता है।

उन्होंने कहा ‘‘ हाल ही में पता चला कि यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू होने वाला है। हमने इसमें कोशिश की और सौभाग्य से बर्थ मिल गई। यह यात्रा मेरे और मेरे परिवार के लिए अपार खुशी ले कर आई।’’

हालंकि सिंह रेल विभाग के कुछ इंतजाम से नाखुश भी नजर आए। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्टेशन के बाहर वाहन को एक किलोमीटर दूर रुकवाया गया।

उन्होंने कहा ‘‘ वहां लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। न कोई वहां सूचना दे रहा था और न ही स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी। लेकिन यह अच्छी बात है कि रेलगाड़ी में सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे तथा हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे थे।’’

ऐसी ही कहानी महिला यात्री सीमा तिवारी की भी है जो रायपुर से 77 किलोमीटर दूर धमतरी जिले की निवासी हैं। वह शादी में शामिल होने अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल गई थी। इस दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई और सीमा वहीं रह गईं।

उन्होंने कहा ‘‘ हमें राजधानी एक्सप्रेस चलने की सूचना मिली और वापसी के लिए ट्रेन में जगह मिल गई तब मैंने अपने बेटे को बताया कि हम घर जाने वाले हैं। इस दौरान बेटे की खुशी को मैं बयान नहीं कर सकती।’’

रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगभग 50 दिनों तक यात्री रेलगाड़ियों को बंद रखने के बाद फिर उनका परिचालन शुरू कर दिया गया है। रेल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए शासकीय रेलवे पुलिस और रेल सुरक्षा बल के दल को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशनों में सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है तथा उन्हें 14 दिनों तक घर में पृथक-वास में रहने के लिए कहा जा रहा है।

रेलवे स्टेशनों में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए रेल विभाग द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं। लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से स्टेशन से बाहर निकल रहे हैं।

यात्रा करने वाले सभी यात्री मास्क पहने हुए थे। कई यात्रियों ने हाथों में दस्ताने भी पहने हुए थे।

बहरहाल, कई यात्रियों ने घर तक पहुंचने के लिए स्टेशन पर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी