देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस का जवान शहीद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर, चार दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस का जवान शहीद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर का प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी (36) शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नारायणपुर जिले से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को अबूझमाड़ क्षेत्र के सोनपुर और कोहकामेटा थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा दल बुधवार दोपहर बाद एक बजे जब क्षेत्र में था तब माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। माओवादियों द्वारा गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी को गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वह मौके पर ही शहीद हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवान सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद में भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल अभियान में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पहले प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।

उन्होंने बताया कि शहीद जवान के शव को मुठभेड़ स्थल से लाया जा रहा है। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट