देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे आठ नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए उसूर-टेकमेटला मार्ग के बीच आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाने की योजना बना रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों को शनिवार को जिला रिजर्व गार्ड और स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए गए नक्सल-रोधी अभियान के दौरान उसूर व टेकमेटला गांवों के बीच गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने जोगा माडवी, देवा सोढ़ी, गुड्डी माडवी, चूला हेमला, सुक्ला सोढ़ी, पायकी मडकम, सुक्का कुंजाम और मल्ला मिदियाम के पास से तीन टिफिन बम, तार और अन्य सामग्री जब्त की।

सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले (शनिवार को) बस्तर क्षेत्र में नक्सल-रोधी अभियान में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे।

इस वर्ष अलग-अलग मुठभेड़ में 197 नक्सली मारे गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त