देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बस्तर संभाग के युवाओं से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कई घोषणाएं की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कुश्ती अकादमी और कृषि महाविद्यालय शुरू करने समेत कई अन्य परियोजनाओं की घोषणा की। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 16 अगस्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कुश्ती अकादमी और कृषि महाविद्यालय शुरू करने समेत कई अन्य परियोजनाओं की घोषणा की। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस्तर संभाग के युवाओं के साथ मुलाकात करने मुख्यमंत्री बघेल आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बघेल ने युवाओं से चर्चा की, उनसे उनकी आकांक्षाएं पूछा और उनके हित में अनेक घोषणाएं की।

उन्होंने बताया कि युवाओं से बातचीत के दौरान बघेल ने कोंडागांव जिले में कुश्ती अकादमी खोलने, सुकमा जिले में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय शुरू करने तथा सुकमा के शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि मुलाकात के दौरान नारायणपुर के युवाओं ने आउटडोर स्टेडियम तथा केंद्रीय पुस्तकालय की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नारायणपुर में पीएमटी गर्ल्स कालेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किये जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री की ओर से की गई। छात्राओं की सुविधा के लिए जगदलपुर दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में हास्टल को भी स्वीकृति दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम कालेज में भवन, छात्रावास और सुरक्षा दीवार निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कांकेर के चारामा में पीजी कालेज खोलने की घोषणा भी की। बघेल ने कहा कि अगले साल से यहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा हितों में लिये गये बड़े फैसलों की जानकारी भी युवाओं को दी।

छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभा वार भेंट-मुलाकात पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब राज्य के युवाओं से संभागवार संवाद कर रहे हैं।

इस आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करते हैं और युवाओं के प्रश्नों का जवाब देते हैं।

राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले को युवा मतदाताओं को लुभाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\