देश की खबरें | छत्तीसगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी और रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के दल ने जिला शिक्षा अधिकारी और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 14 फरवरी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के दल ने जिला शिक्षा अधिकारी और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने राज्य के सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि रामरति पब्लिक स्कूल के संचालक उज्जवल प्रताप सिंह और जिले के चार अन्य स्कूलों ने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में शिकायत की थी कि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर राम ललित पटेल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाले प्रतिपूर्ति की राशि में से दो लाख रुयये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो से शिकायत के सत्यापन के बाद स्कूल संचालकों तथा अधिकारी के मध्य 1,82,000 रुपये में सहमति बनी।

उन्होंने बताया कि आज जब अधिकारी पटेल प्रार्थियों से रिश्वत की पहली किस्त ले रहा था तभी ब्यूरो के दल ने छापा मारकर पटेल को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी में उससे दो लाख रुपये और भी बरामद किए जिसे उसने अन्य स्कूलों से रिश्वत के रूप में प्राप्त किया था।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह ब्यूरो के दल ने रायगढ़ जिले में छापा मारकर वन विभाग के रेंजर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जिले के खड़गांव निवासी बजरंग लाल सिदार ने ब्यूरो को शिकायत की थी कि उनके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के निर्माण के लिए शासकीय भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिये जिलाधिकारी कार्यालय ने खरसिया के रेंजर (वन विभाग) टीपी वस्त्रकार को मौके की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए लिखा था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने रेंजर वस्त्रकार से मुलाकात की तब रेंजर ने जांच रिपोर्ट बनाने के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद प्रार्थी सिदार ने इसकी शिकायत ब्यूरो से की। आज जब प्रार्थी अधिकारी के पास 15 हजार रुपये लेकर पहुंचा तभी ब्यूरो के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े