देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : ईओडब्ल्यू और एसीबी के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिलासपुर, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पांच वर्ष पूर्व बिलासपुर में पदस्थ जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक अग्रवाल और उनके भाई पवन अग्रवाल के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई के मामले में रविवार को सिविल लाइन्स थाने में ईओडब्ल्यू और एसीबी के अज्ञात लोगों (कर्मचारियों) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार में नीतीश सरकार की होगी वापसी या फिर तेजस्वी यादव के सिर सजेगा जीत का ताज, आज आएंगे चुनाव के नतीजे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय अदालत के आदेश के परिपालन में यह मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर 2014 को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर बिलासपुर के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक अग्रवाल के पास से बड़े पैमाने पर अनुपातहीन संपत्ति बरामद करने का दावा किया था। वहीं एसीबी और ईओडब्ल्यू ने आलोक अग्रवाल के भाई पवन अग्रवाल के घर से भी नगदी, गहने और जायदाद आदि के दस्तावेज बरामद किए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को रोकने के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिका के लोगों से मास्क पहनने की अपील की: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कार्रवाई के बाद पवन अग्रवाल ने बिलासपुर की अदालत में इस मामले में एक परिवाद दायर कर दोनों एजेंसियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।

पवन अग्रवाल का कहना था कि ईओडब्ल्यू और एसीबी ने उनकी स्वयं की कमाई हुई निजी संपत्ति, नगद, जेवरात और जायदाद को जब्त कर लिया।

उनके अनुसार, दोनों एजेंसियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और कूटरचना कर षड्यंत्रपूर्वक उनकी संपत्ति जब्त की है। जबकि उनके भाई की संपत्ति से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है। पवन ने अदालत से संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने पिछले दिनों प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की संपूर्ण विवेचना करने का आदेश दिया था।

उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर रविवार को सिविल लाइन्स थाने में बिलासपुर निवासी पवन अग्रवाल की शिकायत पर ईओडब्ल्यू और एसीबी के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\