देश की खबरें | छत्तीसगढ़ः बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कांकेर, 29 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपने सर्विस हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर रावघाट पुलिस थाना क्षेत्र के सारंगीपाल गांव में शनिवार को बीएसएफ जवान बाल्मिकी सिन्हा ने खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों के मुताबिक, ''बीएसएफ की 162वीं बटालियन का आरक्षक सिन्हा शनिवार को अपने बैरक में था, तभी अचानक गोली की आवाज सुनकर उसके सहकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने सिन्हा को खून से लथपथ मृत पाया। करीब में ही सिन्हा की इंसास राइफल पड़ी थी।''

अधिकारियों के अनुसार, सिन्हा रायपुर जिले के मंदिर हसौद के रीवा गांव का निवासी था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि जवान ने पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाया है, क्योंकि हाल ही में उसकी पत्नी की मौत हुई थी, जिससे वह दुखी और परेशान रहता था।

अधिकारियों के मुताबिक, जवान हाल ही में लगभग दो महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था। उन्होंने बताया, ''मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।''

नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू