देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : हत्या के आरोप में भाजयुमो नेता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दुर्ग, 22 जून छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के छावनी थाना क्षेत्र में युवक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दुर्ग जिला इकाई के महासचिव लोकेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पांडेय को मंगलवार को पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया गया और आज सुबह यहां लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पांडेय की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के आठ आरोपियों से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सट्टेबाजी से जुड़े पैसे के विवाद के कारण रंजीत सिंह की हत्या की गई है।

दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 18 जून की रात रंजीत सिंह और उसके दो साथी शहर के साई नगर में थे तब पांडेय और उसके सात सहयोगियों ने उन पर धारदार हथियारों और बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया था।

ध्रुव ने बताया कि हमले के दौरान दो युवक वहां से भागने में कामयाब रहे लेकिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हत्या के बाद मुख्य आरोपी पांडेय और अन्य हमलावरों ने अपने फोन पर सिंह के शव के साथ सेल्फी ली और उसका वीडियो भी बनाया था।''

उन्होंने बताया कि घटना के अगले दिन सिंह के एक मित्र ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया तब पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान हमले के छह आरोपियों सोना उर्फ ​​जोश अब्राहम (22), अमन भारती (24), बीसलाल भारती (27), प्रीतम सिंह (22), भूपेंद्र साहू (23) और निखिल साहू (19) को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी पांडेय और आरोपी निखिल एंजेल फरार हो गए थे।

ध्रुव ने बताया कि भिलाई शहर के रामनगर इलाके में पांडेय के घर और उसके सामने के तीन दुकानों की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से वारदात में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और खून के धब्बे वाला कपड़ा बरामद किया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पांडेय के विशाखापत्तनम में छुपे होने की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया कि मामले के आठवें आरोपी निखिल की खोज की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड