देश की खबरें | छत्तीसगढ: जादू टोने के शक में भाभी की हत्या, देवर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जादू-टोने के शक में देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बलरामपुर, 19 मार्च छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जादू-टोने के शक में देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर थानाक्षेत्र के लाउ गांव में जादू-टोने के शक में आरोपी देवर छोटू (30) ने अपनी भाभी अंजलो (35) की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे छोटू और उसकी भाभी के बीच विवाद हुआ, जिसमें आरोपी ने पत्थर और लाठी-डंडों से अंजलो की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की खोज शुरू की गई और बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर छोटू को सेवारी गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)