देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : विपक्ष का आरोप, गांधी जी मूर्ति लगाने में भ्रष्टाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रालय परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

रायपुर, पांच मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रालय परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

विधानसभा में आज भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

अग्रवाल ने कहा कि नवा रायपुर के मंत्रालय (सचिवालय) में एक ऐसी घटना हुई है जहां गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी के लोगों ने गांधी जी को भी अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की भेंट इस बार इन्होंने (कांग्रेस ने) गांधी जी को ही चढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि नई राजधानी में स्थित मंत्रालय में लोगों को आदर्श की शिक्षा देने गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की जानी थी जिसके लिए नई मूर्ति बनवाने के बजाए एक पूरानी मूर्ति को लाकर उनका रंग रोगन करवाकर उस मूर्ति की स्थापना कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारी सरकार की आंख में धूल झोंककर लापरवाही का भरपूर फायदा उठा मनमानी पर उतारू हैं।

अग्रवाल ने कहा कि जब महान व्यक्ति की प्रतिमा स्थापित की जाती है तब नियमों का पालन किया जाता है, लेकिन ‘गुलाबी गांधी’ (रूपए) के लिए वह गांधी जी को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि पुरानी मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था।

भाजपा विधायक ने इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराए जाने की मांग।

वहीं विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और अन्य विधायकों ने कहा कि मूर्ति को स्थापित करने के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया।

उन्होंने दावा किया कि मूर्ति का बिल जो पेश किया गया उसमें मूर्ति के निर्माण करने वाले या कलाकार के नाम पर नहीं बल्कि संस्कृति विभाग के कर्मचारी को ही भुगतान करने की अनुशंसा की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार स्वयं भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

बाद में जब सभापति धर्मजीत सिंह ने भाजपा सदस्यों की मांग को अस्वीकार कर दिया तब भाजपा सदस्यों ने सदन की समिति बनाकर इस मामले की जांच कराने की मांग की।

सिंह ने जब इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग को अस्वीकार कर दिया तब विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में सभापति ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\