देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला स्थित एक गांव में जंगली हाथी ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया और दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जशपुर (छत्तीसगढ़), तीन जुलाई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला स्थित एक गांव में जंगली हाथी ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया और दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वन अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह घटना कुनकुरी इलाके में खारी झिर्रिया गांव में शनिवार रात हुई।

एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘हाथी गांव में घुसा और अनुज तिग्गा नाम के व्यक्ति के घर की ओर बढ़ने से पहले दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनने पर तिग्गा और उसके दो भाई घर से बाहर निकले तथा हाथी को अपने परिसर में कटहल खाते देखा।’’

उन्होंने बताया कि अचानक से हाथी उनकी ओर दौड़ा और तिग्गा को पकड़ लिया तथा उसे कुचल दिया।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गयी। शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड