देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीजापुर में 50 किलोग्राम का आईईडी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने लगभग 50 किलोग्राम का संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 23 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने लगभग 50 किलोग्राम का संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर सुरक्षाबलों ने पुल के नीचे लगाई गई करीब 50 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि आज केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल (सीआरपीएफ)का बम निरोधक दस्ता बासागुड़ा-आवापल्ली सड़क मार्ग पर गश्त के लिए रवाना हुआ था। दल जब तिमापुर दुर्गा मंदिर के करीब था तब उन्हें पुल के नीचे माओवादियों द्वारा लगाया गया लगभग 50 किलोग्राम का आईईडी होने की जानकारी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने पुल के नीचे से कांक्रीट और पत्थर को हटाकर उसके भीतर बारूदी सुरंग छिपाया था तथा पत्थरों को फिर से वैसे ही जमा दिया था।

उन्होंने बताया कि आईईडी का पता लगाने के लिए ‘मेटल डिटेक्टर’ की जा रही जांच के दौरान बारूदी सुरंग की जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसके ज्यादा गहराई में लगे होने की वजह से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए ‘रिमोट कंट्रोल’ से संचालित आईईडी पुल के नीचे लगाया था। लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से माओवादियों के मंसूबो को विफल कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग को नष्ट करने के दौरान सड़क में गहरा गड्ढा हुआ है जिसे भरकर आवागमन बहाल किया जा रहा है।

राज्य के बीजापुर जिले में इस महीने की छह तारीख को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों केा निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग में धमाका किया था जिसकी चपेट में पुलिस का वाहन आ गया था। इस घटना में सुरक्षाबल के आठ जवान और वाहन चालक सहित नौ लोगों की जान चली गई थी।

पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के लिए माओवादियों ने लगभग 70 किलोग्राम के आईईडी का इस्तेमाल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार