देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बहुमंजिला वाहन पार्किंग में 17 साल की लड़की से बलात्कार, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बहुमंजिला वाहन पार्किंग के भीतर 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 22 सितंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बहुमंजिला वाहन पार्किंग के भीतर 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों समेत तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना 18 और 19 सितंबर को हुई थी जब पीड़िता गोल बाजार पुलिस थाना के अंतर्गत जयस्तंभ चौक के करीब स्थित बहुमंजिला वाहन पार्किंग के गार्ड सिकंदर से मिलने गई थी।

उन्होंने बताया कि लड़की के मुताबिक, सिकंदर ने उसके लिए नौकरी की व्यवस्था करने का वादा किया था। सिकंदर ने कथित तौर पर 18 सितंबर को लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे अगले दिन फिर से आने के लिए कहा। अगले दिन सिकंदर के साथ उसके दो दोस्त अविनाश बेहरा और गौरव राज भी थे।

अधिकारी ने बताया कि सिकंदर के दो दोस्तों में से एक ने बहु मंजिला वाहन पार्किंग में खड़ी कार के भीतर लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\