देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरबा में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 23 अगस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बालिका के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब एक व्यक्ति ने उसे घर तक लिफ्ट देने की पेशकश की और नकटीखार के जंगल के करीब सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कृष्णा यादव के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कृष्णा भैसमा बाजार में छुपा हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कृष्णा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैगिंक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट