देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीजापुर में पांच इनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पांच इनामी नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 31 जनवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पांच इनामी नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नियमगिरी एरिया कमेटी के सदस्य अर्जुन मड़कम (20) पर दो लाख रूपए का इनाम है। वहीं, पालागुड़ा जनताना सरकार के उपाध्यक्ष हड़मा ताती ऊर्फ मोरली (38), नक्सली हुंगा माड़वी (42), भीमा माड़वी (34) और नंदा मड़कम (45) पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग होने के कारण आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए नगद प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ों में 58 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं 189 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था तथा 503 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक 17 नक्सली मारे गए हैं तथा 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 46 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\