खेल की खबरें | शतरंज: भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 4-0 से हराया, पुरुष टीम ने चीन से ड्रॉ खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों की शतरंज टीम प्रतियोगिता के छठे दौर में उज्बेकिस्तान को 4-0 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।

हांगझोउ, चार अक्टूबर भारतीय महिला टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों की शतरंज टीम प्रतियोगिता के छठे दौर में उज्बेकिस्तान को 4-0 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने चीन के खिलाफ चारों बाजियां ड्रॉ खेली। देश के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश ने वेई यी से, आर प्रज्ञानानंदा ने जियांगझी बू से, विदित गुजराती ने क्यून मा से और पी हरिकृष्णा ने जियानग्यु जू से ड्रॉ खेला।

भारत 9 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ईरान 10 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है।

इस बीच महिला टीम ने पिछले दौर में चीन से मिली हार के बाद शानदार वापसी की और अपनी चारों बाजियां जीती।

कोनेरू हम्पी ने शीर्ष बोर्ड पर निलुफ़र याक्कुबेवा को आसानी से हराया। इसके बाद आर वैशाली, वंतिका अग्रवाल और बी सविता श्री ने भी अपनी बाजियां जीती। वैशाली ने उमिदा ओमोनोवा को, अग्रवाल ने अफरूजा खामदामोवा को और सविता श्री ने मट्टुना बोबोमुरोडोवा को हराया।

भारतीय टीम के अब 8 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन 9 अंक लेकर पहले स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी