खेल की खबरें | शतरंज : भारतीय पुरुष टीम ने ड्रॉ खेला, महिलाओं ने मंगोलिया को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम को मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें दौर में ईरान ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

हांगझोउ, तीन अक्टूबर शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम को मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें दौर में ईरान ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

कोनेरू हम्पी और आर वैशाली की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने हालांकि बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांचवें दौर में मंगोलिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

भारत की महिला और पुरुष टीम दोनों आठ आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे ईरान से था। भारत के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश को परहम माघसौदलू से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आर प्रज्ञानानंदा ने सैयद मोहम्मद मिन तबाताबई को हराया।

विदित संतोष गुजराती और पी हरिकृष्णा ने क्रमशः पौया इदानी और बर्दिया दानेश्वर के खिलाफ अपनी बाजी ड्रा खेली।

ईरान नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

महिलाओं के वर्ग में वंतिका अग्रवाल ने तीसरे और 16 वर्षीय बी सविता श्री ने चौथे बोर्ड पर क्रमशः एन्कथुल अल्तान-उलज़िले और बयारामा बयारजार्गल को हरा कर भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन ने कजाकिस्तान को 2.5-1.5 से हराकर तालिका में अपना पहला स्थान बनाए रखा। चीन के नौ अंक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू