आनलाइन प्रतियोगिताओं के साथ शतरंज ने कोविड-19 लाकडाउन से अच्छी तरह सामंजस्य बैठाया: आनंद

आनंद बुंदेसलीगा शतरंज में एससी बादेन की ओर से खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे। कोराना वायरस महामारी के कारण हालांकि यात्रा संबंधित पाबंदियों के कारण वह स्वदेश वापस नहीं लौट सके।

चेन्नई, 21 अप्रैल पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का मानना है कि आनलाइन माध्यम का सहारा लेकर शतरंज दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण हुए लाकडाउन से काफी अच्छी तरह सामंजस्य बैठाने में सफल रहा है। आनंद ने साथ ही कहा कि दो महीने से जर्मनी में फंसे होने के कारण वह भी आनलाइन माध्यम से ही अपने परिवार के संपर्क में हैं।

आनंद बुंदेसलीगा शतरंज में एससी बादेन की ओर से खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे। कोराना वायरस महामारी के कारण हालांकि यात्रा संबंधित पाबंदियों के कारण वह स्वदेश वापस नहीं लौट सके।

फ्रेंकफर्ट के समीप रह रहे आनंद ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि जर्मनी में स्थिति काफी सहज है। मैं छोटे शहर में हूं। मुझे एक दो बार बाहर चहलकदमी करने का मौका मिला... बेशक, सुरक्षित दूरी बनाते हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही मैंने कुछ खरीददारी की और जरूरी सामान भी खरीदा। मेरे कुछ मित्र करीब ही रहते हैं और यह बड़ा फायदा है।’’

आनंद का मानना है कि शतरंज अब तक वैश्विक लाकडाउन से काफी अच्छी तरह निपटने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को नहीं पता कि इसका (कोविड-19 का) अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा। सबसे पहले शतरंज की बात करते हैं। पहले ही इंटरनेट पर काफी शतरंज होता था। इसलिए पूरी तरह से आनलाइन प्रक्रिया से सामंजस्य बैठाना तुलनात्मक रूप से आसान रहा। ’’

इस 50 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इसके बावजूद यह थोड़ा स्तब्ध करने वाला है कि इतने सारे टूर्नामेंट रद्द हो गए और सभी घर में बैठे हैं। इंटरनेट पर शतरंज खेलना काफी मजेदार होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन शतरंज के टूर्नामेंट के आनलाइन आयोजन के लिए कुछ कौशल की जरूरत होती है। अधिकारी कहां बैठेंगे। आप कैसे चीजों की निगरानी करेंगे आदि। इसके बावजूद शतरंज ने तुलनात्मक रूप से आसानी से सामंजस्य बैठाया है।’’

इतने लंबे समय से परिवार से दूर रहते हुए वह कैसे रह रहे हैं इस बारे में पूछने पर आनंद ने कहा कि वह सकारात्मक रहने का प्रयास कर रहे हैं और अपने खेल के उन पहलुओं को समय दे रहे हैं जिनकी उन्होंने पहले अनदेखी की थी।

चेन्नई के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि वह कुल मिलाकर काफी सहज स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी में कोरोना वायरस का काफी प्रकोप नहीं है क्योंकि यहां मृतकों की संख्या काफी कम है। यहां लोग सहज नजर आ रहे हैं। एकमात्र समस्या यह है कि मैं अपने परिवार से कट गया हूं लेकिन इसके अलावा मैं यहां ठीक हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\