खेल की खबरें | आईपीएल के शुरूआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के शुरूआती मैच में यहां 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी।

मुंबई, छह मार्च गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के शुरूआती मैच में यहां 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने रविवार को इस लुभावनी लीग के कार्यक्रम की घोषणा की जो चार स्टेडियमों - मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - में खेली जायेगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे। ’’

टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगी। फिर शाम का मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

पुणे में पहला मैच 29 मार्च को खेला जायेगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगी।

बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच जबकि ब्रैबोर्न स्टेडियम और पुणे में 15-15 मैच खेले जायेंगे।

फाइनल लीग मैच भी यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा।

दो नयी टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगी।

बीसीसीआई ने कहा कि प्लेऑफ और (29 मई को होने वाला) फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट