खेल की खबरें | चेन्नई के कोच फ्लेमिंग ने कहा, बल्लेबाजों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी टीम के उम्रदराज बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन का आग्रह करते हुए कहा कि अगर उनकी टीम इसी तरह से खेलती रही तो उनके लिये प्लेऑफ में पहुंचना दूर की कौड़ी हो जाएगा।

दुबई, 11 अक्टूबर चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी टीम के उम्रदराज बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन का आग्रह करते हुए कहा कि अगर उनकी टीम इसी तरह से खेलती रही तो उनके लिये प्लेऑफ में पहुंचना दूर की कौड़ी हो जाएगा।

चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शनिवार को 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह पिछले सात मैचों में उसकी पांचवीं हार है। चेन्नई की टीम की टीम की औसत उम्र 30 वर्ष से अधिक है और उसकी अगुवाई 39 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: फंदे से लटकते पाए गए केरल के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश कुमार, स्थानीय पुलिस ने जताया आत्महत्या का संदेह.

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर हमें अपने दो विदेशी खिलाड़ियों से शीर्ष क्रम में अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है तो हमारी स्थिति खराब हो जा रही है। इसलिए हम सकारात्मक समाधान ढूंढ रहे हैं। हम बीच के ओवरों में अधिक बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान से पूछा गया कि क्या यह उनके कार्यकाल का सबसे चुनौतीपूर्ण समय है और क्या उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है, उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने ऐसा ही खेलना जारी रखा तो प्लेऑफ दूर की कौड़ी बन जाएगा।’’

यह भी पढ़े | MI vs DC, IPL 2020: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग, आज शाम होगा मुकाबला.

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘यदि कुछ अन्य कारकों पर गौर करते हो तो यह उम्रदराज टीम है। इसके अलावा परिस्थितियां है। इस स्तर पर स्पिनर अपनी थोड़ी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे वैसी महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभा रहे हैं जिसके कि हम आदी रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रतिस्पर्धा करने और खेल की अपनी शैली को बदलने की तरीके ढूंढ रहे हैं बशर्ते हम अपने चयन में निरंतरता रखें। हमें बदलाव की सोच रहे हैं। हम जीत का रास्ता खोज रहे हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड