खेल की खबरें | शरत के शानदार खेल से पुणेरी को हराकर चेन्नई लगातार दूसरी बार यूटीटी फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय खिलाड़ी शरत कमल के शानदार खेल के दम पर गत चैम्पियन चेन्नई लायन्स ने शनिवार को यहां पुणेरी पलटन को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनायी।

पुणे, 29 जुलाई अनुभवी भारतीय खिलाड़ी शरत कमल के शानदार खेल के दम पर गत चैम्पियन चेन्नई लायन्स ने शनिवार को यहां पुणेरी पलटन को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनायी।

चेन्नई ने सेमीफाइनल मुकाबले को 8-3 से आसानी से अपने नाम किया। फाइनल में टीम के सामने गोवा चैलेंजर्स की चुनौती होगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शरत ने यांगजी लियू के साथ मिश्रित युगल मुकाबले में मानुष शाह और हाना मातेलोवा की जोड़ी को  11-4, 9-11, 11-6 से हराया।

इस जीत के बाद चेन्नई की टीम ने अपनी बढ़त 7-2 कर ली।

शरत ने इसके बाद पुरुष एकल के अपने मुकाबले के शुरुआती गेम में मानुष के खिलाफ 5-11 से पिछड़ने के बाद दूसरे गेम में 11-5 से जीता। उनकी जीत के साथ ही टीम ने 8-3 की निर्णायक बढ़त बना ली।

इससे पहले बेनेडिक्ट डूडा ने ओमान अस्सर को 11-5, 11-7, 11-6 से हराकर चेन्नई को 3-0 की शानदार बढ़त दिलायी।

चेन्नई की लियू ने इसके बाद हाना से पहले गेम में पिछड़ने के बाद 3-11, 11-8, 11-7 से जीत दर्ज की जिससे चेन्नई ने कुल बढ़त 5-1 हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड