देश की खबरें | केमिस्ट हत्या मामला : एनआईए दो आरोपियों को अपराध स्थल पर ले गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) की एक टीम बुधवार को दो आरोपियों को अपराध स्थल पर ले कर आई और घटनाओं के क्रम को दोहराने तथा संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जानने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अमरावती (महाराष्ट्र), 13 जुलाई महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) की एक टीम बुधवार को दो आरोपियों को अपराध स्थल पर ले कर आई और घटनाओं के क्रम को दोहराने तथा संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जानने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनआईए ने इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों में से दो को मुंबई से अमरावती ला कर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जानने की कोशिश की।

गौरतलब है कि केमिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे।

उमेश कोल्हे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की थी। इसी पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने उमेश की हत्या कर दी थी।

दरअसल, नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ देश और दुनिया के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह एनआईए की टीम दो आरोपियों 24 वर्षीय तौफीक उर्फ नानू शेख तस्लीम और 22 वर्षीय अतिब राशिद आदिल राशिद को लेकर आई तथा अपराध स्थल पर घटनाओं के क्रम को फिर से दोहराया और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जानने की कोशिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\