खेल की खबरें | चेल्सी, टोटेनहैम और लिवरपूल लीग कप के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टोटेनहैम ने एक अन्य मुकाबले में वेस्ट हैम से 2-1 से जीत दर्ज की।

टोटेनहैम ने एक अन्य मुकाबले में वेस्ट हैम से 2-1 से जीत दर्ज की।

अन्य सेमीफाइनल लिवरपूल और आर्सनल के बीच खेला जाएगा। लिवरपूल ने लीस्टर सिटी को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर आर्सनल से भिड़ने का हक पाया जिसने एक दिन पहले संडरलैंड पर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी।

चेल्सी और ब्रेंटफोर्ड के बीच मैच 80 मिनट तक गोलरहित था। पोंटस जानसन के आत्मघाती गोल से चेल्सी से बढ़त बनायी जबकि जोर्गिन्हो ने 85वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 किया।

टोटेनहैम और वेस्ट हैम के बीच तीनों गोल पहले हाफ में पांच मिनट के अंदर किये गये। टोटेनहैम को स्टीव बर्गविन ने 29वें मिनट में बढ़त दिलायी लेकिन इसके तीन मिनट बाद जैरोड बोवेन ने वेस्ट हैम को बराबरी दिला दी। लुकास मोरा ने 34वें मिनट में टोटेनहैम को फिर बढ़त दिलायी जो उसने आखिर तक बरकरार रखी।

लिवरपूल और आर्सनल के बीच मैच निर्धारित समय तक 3-3 से बराबरी पर था जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। लिवरपूल पहले हाफ के बाद 3-1 से पीछे चल रहा था लेकिन दूसरे हाफ में डिएगो जोटा और ताकुमी मिनामिनो के गोल से वह बराबरी करने में सफल रहा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड