देश की खबरें | ‘पैसे की घटिया राजनीति’ के कारण युवा इसमें प्रवेश करने से हिचकिचाते हैं: अन्नामलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में ‘‘पैसे की घटिया राजनीति’’ को देखकर कई युवा इसमें प्रवेश करने से हिचकिचा रहे हैं और अच्छे नेता इससे दूर जा रहे हैं।

कोयंबटूर, 26 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में ‘‘पैसे की घटिया राजनीति’’ को देखकर कई युवा इसमें प्रवेश करने से हिचकिचा रहे हैं और अच्छे नेता इससे दूर जा रहे हैं।

अन्नामलाई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि इरोड पूर्व में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पैसे की घटिया राजनीति के कारण युवा राजनीति में आने से बचते हैं और अच्छे नेता इससे दूर जा रहे हैं।’’

अन्नामलाई ने मतदाताओं से सवाल किया कि क्या वे इस तरह की ‘‘घटिया राजनीति’’ को स्वीकार करते हैं और क्या ‘‘ऐसे राजनीतिक दलों’’ के लिए कोई जगह है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के लिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन करने की तत्काल आवश्यकता है।

बरहाल, उन्होंने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन द्वारा परिवार की मुखिया महिलाओं को एक-एक हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि जब आचार संहिता लागू थी, उस समय यह घोषणा करना उचित नहीं था।

इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव 27 फरवरी को होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट