जरुरी जानकारी | चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्रों से किसानों के लिए प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को खेती के तौर तरीकों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका बढ़ाने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को खेती के तौर तरीकों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका बढ़ाने का निर्देश दिया।

चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ ‘ऑनलाइन’ संवाद के दौरान कहा कि केवीके ‘कृषि में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने आगामी खरीफ बुवाई के मौसम से पहले किसान जागरूकता अभियान चलाने के लिए राज्य सरकारों के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मंत्री ने उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने, उचित फसल मूल्य सुनिश्चित करने, नुकसान की भरपाई करने, खेती के तरीकों में विविधता लाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए छह सूत्री कृषि रणनीति पर जोर दिया।

चौहान ने इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता बताते हुए कहा, ‘‘लगभग 45 प्रतिशत आबादी सीधे कृषि से जुड़ी हुई है और हमारे सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 18 प्रतिशत इस क्षेत्र से आता है।’’

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों और केवीके प्रमुखों ने अपनी उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

चौहान ने 15 जून, 2025 को खरीफ बुवाई के मौसम से पहले किसानों के लिए एक व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'प्रति बूंद अधिक फसल' के दृष्टिकोण के अनुरूप जल संरक्षण पर जोर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि उच्च प्रदर्शन करने वाले केवीके को पुरस्कृत करने की प्रणाली पर अगले साल से विचार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर