खेल की खबरें | जीत के लिए 299 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने एक विकेट पर 36 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय एलेक्स लीस छह चौके की मदद से 30 और ओली पोप छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

लंच के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय एलेक्स लीस छह चौके की मदद से 30 और ओली पोप छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

क्राउली पारी के दूसरे ओवर में खाता खोले बगैर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे।

इंग्लैड को श्रृंखला में 2-0 की बढ़त लेने के लिए दो सत्र (कम से कम 63 ओवर) में 263 रन बनाने होंगे।

इससे पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी लंच से 45 मिनट पहले 284 रन पर ऑल आउट हुई। टीम ने  दिन की शुरुआत सात विकेट पर 224 रन से करने के बाद 60 रन और जोड़े।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने शुरुआती सत्र में दो विकेट झटके। उन्होंने मैट हेनरी (18) और काइल जैमीसन (01) को विकेटकीपर बेन फॉक्स के हाथों कैच कराया।

बोल्ट ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाये डेरिल मिशेल (नाबाद 62) का शानदार तरीके से साथ दिया।

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\