देश की खबरें | रेणुकास्वामी हत्याकांड में पर्याप्त सबूत जमा करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा: गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में पर्याप्त साक्ष्य जमा करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इस मामले में कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपी हैं।

बेंगलुरु, आठ जुलाई कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में पर्याप्त साक्ष्य जमा करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इस मामले में कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपी हैं।

सभी आरोपी इस समय 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी (33) ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई। उसका शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक बरसाती नाले से मिला था।

परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है, सबूत जमा किए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। क्या केवल मीडिया के कहने की वजह से इसमें तेजी लाई जानी चाहिए?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ प्रक्रियाएं होती हैं, पर्याप्त सबूत जमा करने के बाद आरोपपत्र दायर किया जाएगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस मामले में किसी को बचाने की जरूरत नहीं है और ऐसा नहीं किया जाएगा।’’

चित्रदुर्ग निवासी राघवेंद्र यहां आर आर नगर में रेणुकास्वामी को यह कहकर लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहते हैं। आठ जून को कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी को किसी धारदार हथियार से कई बार चोट पहुंचाई गई और आघात लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पवित्रा, जो आरोपी नंबर एक है, रेणुकास्वामी की हत्या का ‘प्रमुख कारण’ थी। उन्होंने दावा किया कि जांच से यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड