देश की खबरें | मुख्यमंत्री आवास के बाहर तोड़फोड़ मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया : दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को बताया कि उसने इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ की घटना से संबंधित मामले में 30 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को बताया कि उसने इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ की घटना से संबंधित मामले में 30 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज की एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ के समक्ष पुलिस ने यह बयान दिया। याचिका में केजरीवाल की ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कथित टिप्पणी के विरोध में 30 मार्च को उनके आवास पर हुए हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का अनुरोध किया गया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता संजय लाओ ने एक सीलबंद लिफाफे में अदालत को एजेंसी की स्थिति रिपोर्ट पेश की और बताया कि मुख्यमंत्री के आवास की ओर जाने वाली सड़क के दोनों छोर पर द्वार लगाए जाएंगे। अधिवक्ता ने कहा कि इसका 60 फीसदी काम हो चुका है और कुछ दिनों में कार्य पूरा हो जाएगा।

इससे पहले अदालत ने दिल्ली पुलिस को घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी को लेकर जांच की प्रगति का विवरण देने वाली स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि आठ अगस्त तय की।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह सुनवाई स्थगित कर दे और मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व में दायर स्थिति रिपोर्ट का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को समय प्रदान करे।

सिंघवी ने अदालत से कहा कि जब दिल्ली पुलिस सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार थी, तो उसे अब इस मामले की जांच करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट