ग्रेग चैपल ने कहा, शुभमन गिल की असली परीक्षा अब शुरू होगी, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में आमने-सामने होंगी टीम

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल का मानना है कि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है और युवा कप्तान के रूप में अपनी क्षमता की झलक दिखाई है, लेकिन उनकी असली परीक्षा अब शुरू होगी जबकि भारत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल का मानना है कि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है और युवा कप्तान के रूप में अपनी क्षमता की झलक दिखाई है, लेकिन उनकी असली परीक्षा अब शुरू होगी जबकि भारत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है. भारत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच 22 रन से हार गया और श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ गया. दोनों टीमें 23 जुलाई से मैनचेस्टर में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में आमने-सामने होंगी. चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है. ऐसे में अब सभी की नज़रें उनके 25 वर्षीय कप्तान शुभमन गिल पर टिकी हैं. एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है और नेतृत्व क्षमता की झलक भी दिखाई है, लेकिन उनकी असली परीक्षा अब होगी. यह वह मौका है जो टेस्ट कप्तान के रूप में उनकी दिशा तय करेगा.’’

चैपल चाहते हैं कि गिल अपने प्रदर्शन से टीम के लिए मानदंड स्थापित करें. उन्होंने कहा, ‘‘गिल को यह दिखाना होगा कि वह भारत को किस तरह की टीम बनना चाहते हैं. कप्तान न केवल अपनी बातों से बल्कि अपने प्रदर्शन और स्पष्ट मानदंडों से टीम के अंदर माहौल तय करता है.’’ चैपल ने कहा, ‘‘इसका मतलब है टीम को मैदान पर अनुशासित बनाए रखना. भारत एक बार फिर खराब क्षेत्ररक्षण वाली टीम बनने का जोखिम नहीं उठा सकता. सर्वश्रेष्ठ टीमें मैदान में शानदार होती हैं. वे आसानी से रन नहीं देते. वे मौके नहीं गंवाते.’’ चैपल चाहते हैं कि गिल उस टीम के चयन में दृढ़ रहें जो उन्हें लगता है कि उनके लिए मैच जीत सकती है. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और शाह की शुभकामनाओं पर सीएम रेखा ने जताया आभार, दिल्ली के विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ता और गिल जिन खिलाड़ियों का चयन करते हैं उन पर उन्हें भरोसा बनाए रखना होगा. उन्हें खिलाड़ियों के एक मुख्य समूह की पहचान करनी होगी जिन पर उन्हें विश्वास रहे कि वे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.’’ चैपल ने लिखा है, ‘‘ उन्हें अपनी स्पष्ट योजना बनानी होगी और प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी भूमिका से अवगत कराना होगा. टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता होनी चाहिए. उसे यह पता होना चाहिए कि उससे क्या अपेक्षा की जा रही है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘अगर गिल एक महान टेस्ट कप्तान बनना चाहते हैं, तो यह उनके पास न केवल एक बल्लेबाज बाल कप्तान के रूप में भी अपनी साख स्थापित करने का मौका है. अगर गिल स्पष्ट सोच और दृढ़ इरादे के साथ नेतृत्व करते हैं, तो वह न केवल इस श्रृंखला को नया स्वरूप प्रदान करेंगे, बल्कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी तय करेंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Scorecard: चट्टोग्राम में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज 109 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Score Update: चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट