खेल की खबरें | चानू के स्वर्ण पदक से मणिपुर में जश्न का माहौल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू  के गृह राज्य मणिपुर में जश्न का माहौल है।

इम्फाल, 31 जुलाई बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू  के गृह राज्य मणिपुर में जश्न का माहौल है।

 चानू के पैतृक गांव इम्फाल पूर्वी जिले के नोंगपोह काकचिंग के निवासी शनिवार रात टेलीविजन सेट से चिपके रहे और जैसे ही उनके स्वर्ण पदक जीतने की पुष्टि हुई, वे खुशी से झूम उठे।

उसकी मां तोम्बी देवी ने कहा कि वह प्रतियोगिता से एक रात पहले सो नहीं सकीं थी और अपनी बेटी की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उस पर बहुत गर्व है। हम उसका मुकाबला देखने के लिए देर रात तक जगे थे। अब उनकी बहनें, रिश्तेदार और पड़ोसी तिरंगे के साथ जश्न मना रहे हैं और यहां की पारंपरिक थबल चोंगबा नृत्य कर रहे हैं।’’

ओलंपिक पदक विजेता चानू ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से भारत को इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन इन खेलों में क्लीन एवं जर्क के साथ कुल वजन का नया रिकॉर्ड बनाया। चानू ने महिला 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 201 किग्रा (88 किग्रा और 113 किग्रा) वजन उठाया।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उन्हें मणिपुर की ‘सुपरस्टार बेटी’ पर बहुत गर्व है।

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व पटल पर अपने तिरंगे को ऊंची उड़ान भरते हुए देखने से अच्छा अहसास और कुछ नहीं हो सकता। पूरे देश को आप पर गर्व है मीराबाई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू