देश की खबरें | अमरावती में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण कोरोना वायरस के प्रकार में बदलाव : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के सबसे बड़े कारण कोरोना वायरस के प्रकार में बदलाव आना और लोगों की लापरवाही है। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

मुंबई, 19 फरवरी पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के सबसे बड़े कारण कोरोना वायरस के प्रकार में बदलाव आना और लोगों की लापरवाही है। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अमरावती में इस हफ्ते संक्रमितों की संख्या राज्य में सबसे अधिक रही। जिले में नए मामलों की संख्या मंगलवार को 82 से बढ़कर बुधवार को 230 हो गई।

कोविड-19 प्रसार पर महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि जिले में प्राप्त नमूनों में वायरस के प्रकार में बदलाव के कारण ऐसे लोगों के लिए ज्यादा खतरा है जो दूसरी अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वायरस का नया प्रकार ज्यादा खतरनाक है और इसके कारण जल्द न्यूमोनिया हो रहा है। अगर किसी व्यक्ति में पहले से कोई बीमारी है तो इस तरह के संक्रमण से मौत का खतरा बढ़ सकता है। बहरहाल, यह केवल संभावना है और जिले में अभी तक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है।’’

बहरहाल, डॉ. सालुंके ने कहा कि मामले में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण लोगों की तरफ से ‘‘पूरी तरह लापरवाही’’ बरता जाना है। कई मामलों में एक ही परिवार के लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि इसी दौरान वे संक्रमित हो गए। ऐसा सार्वजनिक कार्यक्रमों, भीड़भाड़ आदि के दौरान हो सकता है, जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया होगा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगा रही है और संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से निपटने के लिए आरटी-पीसीआर जांच बढ़ा रही है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में कोरोना वायरस के नमूनों में दो नए प्रकार पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज