देश की खबरें | चेंज ऑफ गार्ड समारोह अब नए प्रारूप में, राष्ट्रपति मुर्मू उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह अब नए प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में संगीतमय प्रदर्शन होगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह अब नए प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में संगीतमय प्रदर्शन होगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

बयान में कहा गया है कि नए प्रारूप में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के सैनिकों और घोड़ों के साथ-साथ 'सेरेमोनियल गार्ड बटालियन' और 'सेरेमोनियल मिलिट्री ब्रास बैंड' के कर्मियों द्वारा सैन्य अभ्यास शामिल है। यह प्रदर्शन एक बड़े क्षेत्र में होगा।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नए प्रारूप में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं।

बयान में कहा गया कि यह समारोह 22 फरवरी से बड़ी संख्या में आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

चेंज ऑफ गार्ड एक प्राचीन सैन्य परंपरा है, जिसे 2007 में राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था। इसमें राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह को कार्यभार संभालने का अवसर मिलता है।

अधिकारियों ने बताया कि 2012 में इस समारोह को सार्वजनिक कार्यक्रम बना दिया गया ताकि नागरिकों को इसमें शामिल होने का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि पहले यह जयपुर कॉलम और गेट नंबर एक के बीच आयोजित होता था, लेकिन अब इसे अगले प्रांगण में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां दर्शकों की क्षमता एक हजार से अधिक है।

आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जाकर अपना स्थान आरक्षित कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट