Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने साबित किया संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं: पीएम मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि भारत के इस अभियान ने साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान नये भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है।

Photo Credits ANI

नयी दिल्ली, 27 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि भारत के इस अभियान ने साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान नये भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है. यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 पर क्विज कॉम्पिटिशन की घोषणा की, 1 सितंबर से छात्र ले सकेंगे हिस्सा

‘आकाशवाणी’ पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 104वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने भारत के चंद्रयान अभियान को नारी-शक्ति का भी जीवंत उदाहरण बताया और कहा कि यह ‘सबके प्रयास’ से ही संभव हो सका.

मोदी ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 की सफलता ने महासावन उत्सव के माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है. चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा समय हो रहा है. यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए, वह कम है.’’

प्रधानमंत्री ने अपनी लिखी कविता ‘अभी तो सूरज उगा है’ सुनाते हुए कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘चंद्रयान मिशन नये भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना भी जानता है.’’

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में महिला-नीत विकास को सशक्त करने का उल्लेख किया और कहा कि जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का चंद्रयान मिशन नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन से कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर जुड़े रहे। इन्होंने परियोजना निदेशक, परियोजना प्रबंधन जैसी कई जिम्मेदारियां संभालीं. भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं. किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने ‘इतनी ऊंची उड़ान’ इसलिए पूरी की है, क्योंकि आज सभी के सपने भी बड़े हैं और प्रयास भी बड़े हैं. मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता में वैज्ञानिकों के साथ ही दूसरे क्षेत्रों की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस अभियान के लिए कल-पुर्जों और तकनीकी जरूरत को पूरी करने में देशवासियों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि ‘सबके प्रयास’ से ही यह सफलता मिली है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Toss Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस