खेल की खबरें | चंद्रकांत पंडित ने आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से नाता तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित से मंगलवार को अलग होने की घोषणा की।

कोलकाता, 29 जुलाई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित से मंगलवार को अलग होने की घोषणा की।

पंडित 2023 आईपीएल सत्र से पहले टीम से जुड़े थे। उनकी देखरेख में केकेआर 2024 में आईपीएल चैंपियन बनीं थी जबकि 2025 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आयी और वह तालिका में आठवें पायदान पर रही। यह इस लीग में उसके सबसे खराब प्रदर्शन में से एक था।

केकेआर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ चंद्रकांत पंडित ने नये अवसरों की तलाश करने का फैसला किया है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच नहीं रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभारी हैं। जिसमें 2024 में केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाने के साथ एक मजबूत और जुझारू टीम बनाने में मदद करना शामिल है। उनके नेतृत्व और अनुशासन ने टीम पर स्थाई और मजबूत प्रभाव छोड़ा है। हम उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।’’

भारतीय घरेलू क्रिकेट में सम्मानित नामों में शुमार पंडित को 2023 से पहले केकेआर ने मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल के पहले साल में टीम नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। अय्यर चोट के कारण इस सत्र में खेल से दूर रहे थे।

इसके अगले साल अय्यर की टीम में वापसी हुई और भारतीय तथा इस फ्रेंचाइजी के दिग्गज गौतम गंभीर मेंटोर के तौर पर टीम से जुड़े।  पंडित के मार्गदर्शन में केकेआर ने न केवल खिताब जीता, बल्कि अपने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अंक और सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट भी हासिल किया।

टीम हालांकि 2025 में यह लय बरकरार नहीं रख सकी। टीम 14 लीग मैचों में से सिर्फ में जीत दर्ज कर सकी और अपने आखिरी दो मैच बाकी रहते ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\