देश की खबरें | चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया।

अमरावती, 11 जून तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया।

विजयवाड़ा में तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को राजग नेता चुना। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने राजग के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया। नतीजतन नायडू मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उभरे।

तेदेपा नेता के. अचेन नायडू ने बताया कि इससे पहले सुबह नायडू को सर्वसम्मति से तेदेपा विधायक दल का नेता चुना गया।

इसी तरह जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया।

बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, "आप सभी के सहयोग से मैं कल (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं।"

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की घोषणा करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए 'आश्वासन' दिया गया है।

उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

तेदेपा प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में राजग की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया।

नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है।

तेदेपा, भाजपा और जनसेना वाले राजग ने आंध्र प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में 164 सीट और लोकसभा चुनाव में 21 सीट हासिल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट