देश की खबरें | रायलसीमा में कृष्णा नदी का पानी छोड़ने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने इसे ‘अविस्मरणीय’ दिन कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को हंड्री नीवा सुजला नहर में कृष्णा नदी का पानी छोड़ने के बाद इस दिन को "अविस्मरणीय" बताते हुए कहा कि सूखाग्रस्त रायलसीमा क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

नंदीकोटकूर (आंध्र प्रदेश), 17 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को हंड्री नीवा सुजला नहर में कृष्णा नदी का पानी छोड़ने के बाद इस दिन को "अविस्मरणीय" बताते हुए कहा कि सूखाग्रस्त रायलसीमा क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

नायडू ने मलयाला में एक ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज का दिन रायलसीमा के इतिहास में एक शुभ दिन है और जल प्रवाह करा पाने की दिशा में एक नया कदम है। रायलसीमा को पानी उपलब्ध कराने की खुशी अविस्मरणीय है।’’

नायडू ने कहा कि उनका जन्म रायलसीमा में हुआ है और वह इस क्षेत्र की कठिनाइयों को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोगों का मानना है कि यह क्षेत्र शुष्क चट्टानों में बदल जाएगा लेकिन उन्होंने इसे रेगिस्तान में तब्दील होने से रोकने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 554 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी हंड्री नीवा नहरों को चौड़ा करना कभी असंभव माना जाता था लेकिन राज्य ने इस विस्तार कार्य के लिए 3,890 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत पानी छोड़ा जा चुका है और दूसरा चरण 15 दिनों में पूरा हो जाएगा ताकि रायलसीमा के सबसे दूरस्थ इलाकों की भी सिंचाई हो सके।

नायडू ने आश्वासन दिया कि कृष्णगिरि, जीदीपल्ली और अन्य परियोजना क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि एचएनएसएस परियोजना के पहले चरण के तहत लगभग दो लाख एकड़ और दूसरे चरण के तहत छह लाख एकड़ भूमि की सिंचाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े