देश की खबरें | कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई तथा घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी।
श्रीनगर, 20 जनवरी कश्मीर में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई तथा घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार रात को शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे, पांपोर शहर के कोनीबल में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में घाटी में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।
कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, जिस दौरान सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)