देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह सुहानी रही। आसमान में आंशिक रूप से छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह सुहानी रही। आसमान में आंशिक रूप से छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बुधवार सुबह 8.30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे के बीच दिल्ली में 13.4 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “बृहस्पतिवार को मध्यम बारिश होने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत थी।

अगस्त में बारिश की भारी कमी के बाद सितंबर में भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मॉनसून गतिविधि अभी तक मंद रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में कम बारिश के कारण सितंबर के अधिकांश दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके पड़ोस में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट