देश की खबरें | दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश की संभावना : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहे तथा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहे तथा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले दो दिन में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव की खबरें सामने आई थी।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम साढ़े छह बजे ‘संतोषजनक’ (83) श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड