देश की खबरें | दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन में बारिश होने की भी संभावना है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन में बारिश होने की भी संभावना है।

आईएमडी ने 26 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी किया था, जिसमें शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।

दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, सोमवार रात साढ़े 11 बजे से रात के ढाई बजे के बीच राष्ट्रीय राजधानी के लिए आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 16.4 मिलीमीटर, पालम में 8.6 मिमी और नजफगढ़ में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी