खेल की खबरें | चामरी अटापट्टू का शतक, श्रीलंका ने मलेशिया को 144 रन से रौंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान चामरी अटापट्टू के नाबाद शतक के बाद शशिनी गिमहानी के फिरकी के जादू से श्रीलंका ने महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में मलेशिया को 144 रन से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

दाम्बुला, 22 जुलाई कप्तान चामरी अटापट्टू के नाबाद शतक के बाद शशिनी गिमहानी के फिरकी के जादू से श्रीलंका ने महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में मलेशिया को 144 रन से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

श्रीलंका ने कप्तान चामरी की 69 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों से करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 119 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 184 रन बनाए।

चामरी ने हर्षिता समरविक्रम (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 और अनुष्का संजीवनी (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की।

मलेशिया की ओर से विनिफ्रेड दुरईसिंगम सबसे सफल गेंदबाज रही जिन्होंने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में मलेशिया की टीम 15 साल की बाएं हाथ की स्पिनर गिमहानी (नौ रन पर तीन विकेट), कविषा दिलहारी (चार रन पर दो विकेट) और काव्या काविन्दी (सात रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.5 ओवर में सिर्फ 40 रन पर ढेर हो गई।

मलेशिया की ओर से एल्सा हंटर (10) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई।

ग्रुप के एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने थाईलैंड को सात विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।

थाईलैंड के 97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाज मुर्शीदा खातून (50) के अर्धशतक से 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 100 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुर्शीदा ने 50 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे।

थाईलैंड की महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज नताया बूचेथम (40) की उम्दा पारी के बावजूद नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी।

बांग्लादेश की ओर से राबिया खान ने 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। रितु मोनी (10 रन पर दो विकेट) और सेबिकुन नाहर जेस्मिन (28 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए।

श्रीलंका की टीम दो मैच में दो जीत से चार अंक के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गई है। थाईलैंड और बांग्लादेश के दो-दो अंक हैं। थाईलैंड हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चार टीम के ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड